{"_id":"5a34eec14f1c1b6a118b81fe","slug":"in-the-army-or-policethere-is-no-term-as-martyr-or-shaheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना और पुलिस की डिक्शनरी में 'शहीद' और 'मार्टर' शब्द नहीं,आरटीआई में हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना और पुलिस की डिक्शनरी में 'शहीद' और 'मार्टर' शब्द नहीं,आरटीआई में हुआ खुलासा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Dec 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Symbolic photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और पुलिस के शब्दकोश में जवान की मौत पर शहीद या मार्टर शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता है। यह खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से हुआ। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक सेना-पुलिस की डिक्शनरी में शहीद या मार्टर जैसा कोई शब्द नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें: राहुल को कांग्रेस की कमान सौंप बोलीं सोनिया गांधी- सत्ता सुख नहीं, देश सेवा मकसद
विज्ञापन
आरटीआई से पता लगा कि अगर किसी सैनिक की मौत हो जाती है तो उसके लिए 'बैटल कैजुअल्टी' का प्रयोग किया जाता है और अगर किसी पुलिसकर्मी की जान जाती है तो उसमें 'ऑपरेशन कैजुअल्टी' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इस बात की जानकारी रक्षा और गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को दी है।
विज्ञापन
पढ़ें: राहुल नहीं हैं कांग्रेस के सबसे 'युवा' अध्यक्ष, परिवार के इन दो सदस्यों ने उनसे कम उम्र में संभाला पद
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय से आरटीआई के माध्यम से शहीद शब्द की व्यापक परिभाषा पूछी गई थीं और इस शब्द के बेवजह इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए कानूनी प्रावधान और सजा की मांग की थी।