फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In preparation to garner political support from Muslims, BJP will gift-e-Modi kit to 32 lakh families on Eid.

BJP: मुस्लिमों का राजनीतिक समर्थन जुटाने की तैयारी में भाजपा, ईद पर 32 लाख परिवारों को देगी सौगात-ए-मोदी किट

Tue, 25 Mar 2025 03:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 25 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 32 लाख परिवारों को ईद के मौके पर विशेष किट वितरित की जाएगी। इस किट में खाद्य पदार्थ और कपड़े होंगे। मोर्चा के 32 हजार कार्यकर्ता 32 हजार मस्जिदों के जरिये जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
In preparation to garner political support from Muslims, BJP will gift-e-Modi kit to 32 lakh families on Eid.
मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिमों का राजनीतिक समर्थन जुटाने की पहल की है। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के मौके पर 32 लाख मुस्लिमों को विशेष किट बांटने की तैयारी की है। पार्टी ने इस अभियान को सौगात-ए-मोदी नाम दिया है। इस अभियान के तहत मोर्चा के 32 हजार कार्यकर्ता देश भर की32 हजार मस्जिदों से संपर्क करके जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को लाभान्वित करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के ईद का त्योहार मना सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'मिजोरम में पढ़ रहे हैं शरणार्थी बच्चे, रख रहे हैं पूरी निगरानी', शिक्षामंत्री ने बताई आगे की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पाक महीने से शुरू हो रहा यह अभियान ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर और भारतीय नववर्ष के मौके पर भी अल्पसंख्यकों तक पहुंचेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह आयोजित किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यासिर जिलानी ने सौगात ए मोदी अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। साथ ही भाजपा और एनडीए के लिए मुस्लिमों का राजनीतिक सहयोग जुटाना है। 

ये भी पढ़ें: 'एक देश एक चुनाव' विधेयक पर बनी संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ा, राज्यसभा से नए सदस्य का भी एलान

इस अभियान के जरिये भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचेगा। सौगात ए मोदी अभियान के तहत दी जानी वाली किट में विभिन्न सामान दिए गए हैं। किट में कपड़े, सेवईं, मेवा, मिठाई शामिल है। महिला किट में सूट और पुरुष किट में कुर्ता-पजामा शामिल किया गया। सूत्र बताते हैं कि एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये है। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed