Maharashtra: 'महायुति में कभी मतभेद नहीं रहा', देवेंद्र फडणवीस बोले- अगला सीएम तय करेगा महाराष्ट्र कैबिनेट
Maharashtra: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगा दिया। शिंदे कहा कि, भाजपा के शीर्ष नेता जो भी फैसला लेंगे, वो फैसला शिवसेना को मान्य होगा और भाजपा के उम्मीदवार को शिवसेना पूरी तरह से समर्थन देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जल्द ही हम अपने नेताओं से मिलेंगे और निर्णय लेंगे'
वहीं उनके इस बयान पर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमारी महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति मतभेद नहीं रहा। हमने हमेशा मिल-बैठकर निर्णय लिए हैं और चुनाव से पहले हमने कहा था कि चुनाव के बाद हम (मुख्यमंत्री पद के बारे में) सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे। कुछ लोगों को संदेह है, जिसे आज एकनाथ शिंदे जी ने स्पष्ट कर दिया है। जल्द ही हम अपने नेताओं से मिलेंगे और निर्णय लेंगे।
#WATCH | Nagpur | "In our Mahayuti, there was never a difference of opinions towards one another. We have always made decisions by sitting together and we have said before elections that we will take the decision (regarding CM's post) collectively after the elections. A few… pic.twitter.com/HH7DNo3l77
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 27, 2024
'अगला मुख्यमंत्री तय करेगा महाराष्ट्र कैबिनेट'
जबकि राज्य के नए कैबिनेट को लेकर किए गए सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कि महाराष्ट्र के अगले कैबिनेट को लेकर फैसला अगले मुख्यमंत्री की तरफ से उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के बाद लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे फडणवीस ने जोर देकर कहा कि शिवसेना, भाजपा और एनसीपी का महायुति गठबंधन सरकार बनाने के लिए एकजुट है।
'सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे'
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति के घटक एकजुट हैं। उन्होंने कहा, सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे और हम अपने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगर किसी को संदेह है, तो एकनाथ शिंदे ने इसे स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे साहब, अजितदादा पवार और मैं साथ हैं। महायुति गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। चुनाव से पहले हमने कहा था कि सभी निर्णय हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मिलकर लिए जाएंगे। हम संयुक्त निर्णय लेंगे।
कल दिल्ली दौरे पर महायुति के नेता!
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र एनडीए के नेता गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जो यह संकेत देता है कि राज्य में नई सरकार में तीन प्रमुख 'महायुति' घटकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के फॉर्मूले का पालन किया जाएगा। जहां भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है, वहीं उसके दो सहयोगियों - शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - को दो उपमुख्यमंत्री का पद दिए जाने की उम्मीद है।
वहीं देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर आपत्ति जताने के लिए विपक्षी दलों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। शीर्ष अदालत ने संकेत दिया है कि हार का दोष ईवीएम पर नहीं मढ़ा जाना चाहिए। ईवीएम काम करना जारी रखेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.