फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In money laundering case ED questioned 9 hours to tejaswi Yadav

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेजस्वी यादव से ED ने की 9 घंटे पूछताछ

Wed, 11 Oct 2017 08:36 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Oct 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
In money laundering case ED questioned 9 hours to tejaswi Yadav
tejashwi yadav - फोटो : PTI
रेलवे के होटलों के आवंटन में भ्रष्टाचार मामले पर प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को पूर्व रेल मंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव से नौ घंटे पूछताछ की। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़े इस मामले में तेजस्वी से 40 सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन


ईडी अधिकारियों के मुताबिक, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री जांच एजेंसी के कार्यालय में दोपहर 12 बजे पहुंचे और रात 9 बजे तक उनसे पूछताछ हुई। इसी मामले में उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से बुधवार को पूछताछ होगी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने इसी मामले में हाल ही में तेजस्वी और लालू यादव के बयान दर्ज किए थे। इससे पहले यूपीएस सरकार में मंत्री रहे पीसी गुप्ता की पत्नी समेत कई और लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला कुछ समय पहले दर्ज किया था। 

एजेंसी ने खुद की आपराधिक शिकायत के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी को संज्ञान में लिया है। जुलाई में सीबीआई ने एक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करके बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और कई अन्य के खिलाफ कई स्थानों पर तलाशी ली थी। 

ईडी द्वारा दर्ज आरोपों के तहत राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ जांच होगी। यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। 

सीबीआई प्राथमिकी में विजय कोचर, विनय कोचर (सुजाता होटल के निदेशक), डिलाइट मार्केटिंग कंपनी (मौजूदा समय में लारा प्रोजेक्ट) और आईआरसीटीसी के तत्कालीन निदेशक पीके गोयल का नाम है।


सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का काम गलत तरीके से एक कंपनी को दिया था और इसके बदले उन्हें पटना में रिश्वत के रूप में जमीन मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed