{"_id":"59921e364f1c1bf6428b47a0","slug":"in-manipur-sixty-eight-militants-including-four-women-lay-down-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ा 'सामूहिक आत्मसमर्पण', 68 उग्रवादियों ने डाले हथियार, 4 महिला उग्रवादी भी शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सबसे बड़ा 'सामूहिक आत्मसमर्पण', 68 उग्रवादियों ने डाले हथियार, 4 महिला उग्रवादी भी शामिल
एजेंसी, इंफाल
Updated Tue, 15 Aug 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
manipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के सबसे बड़े सामूहिक आत्मसमर्पण के तहत सोमवार को मणिपुर में अलग-अलग संगठनों के 68 उग्रवादियों ने हथियार डाल दिए। इनमें चार महिला उग्रवादी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां ‘घर वापसी उत्सव’ के दौरान इन लोगों ने सरेंडर किया। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उन उग्रवादियों के ‘साहसिक’ फैसले की प्रशंसा की जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने और शांति एवं विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हिंसा किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं हो सकती। उग्रवादियों को राजनीतिक वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उग्रवादियों के आत्मसमर्पण की पुरानी नीति ‘पूरी तरह से फेल’ रही है।
विज्ञापन
इसकी समीक्षा जरूरी थी। उन्होंने कहा कि एक नई और संशोधित नीति को केंद्रीय गृहमंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।