{"_id":"59129b304f1c1bfc7e8515d9","slug":"in-hyderabad-andhra-pradesh-minister-p-narayana-s-son-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के मंत्री डॉ पी नारायण के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के मंत्री डॉ पी नारायण के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 10 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मर्सिडीज
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के मंत्री डॉ पी नारायण के बेटे नीशित और उनके दोस्त राजा रवि चंद्र की सुबह तड़के हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
ये दुर्घटना सुबह 3 बजे शहर के जुबली हिल्स में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मर्सिडीज बेन्ज एसयूवी मेट्रो पोल से टकरा गई थी।
बताया जा रहा है कि निशित और उनका दोस्त रात में नाइट आउट पर निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि आखिर गाड़ी चला कौन रहा था। इसके अलावा पुलिस इस बात की तहकीकात भी कर रही है कि क्या इन दोनों ने रात में शराब तो नहीं पी रखी थी।
विज्ञापन