{"_id":"5c8700d4bdec2214130e572e","slug":"in-goa-bjp-s-ally-mgp-declares-to-contest-the-by-election-in-all-three-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: भाजपा की सहयोगी एमजीपी का तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: भाजपा की सहयोगी एमजीपी का तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने का एलान
Tue, 12 Mar 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी
एजेंसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
mgp
- फोटो : अमर उजाला
गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने सोमवार को एलान किया कि वह राज्य में तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशी खड़े करेगी।
विज्ञापन
गोवा में शिरोदा, मंडरेम और मासपुसा विधानसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ ही मतदान होना है। गौरतलब है कि शिरोदा व मंडरेम से कांग्रेस विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन