फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in farmer protests geeta bhati's sandal stolen. trend on social media sandal vaps kro people demand a CBI inquiry

ट्रेंड में आई गीता भाटी की चोरी हुई सैंडिल, यूजर्स बोले- CBI ढूंढ़कर लाए, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Dec 2020 04:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
in farmer protests geeta bhati's sandal stolen. trend on social media sandal vaps kro people demand a CBI inquiry
गीता भाटी - फोटो : Social Media

नए कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच किसान आंदोलन में शामिल एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपनी सैंडिल खोने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराती नजर आ रही है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। इतना नहीं कुछ यूजर्स ने तो महिला की सैंडिल के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग तक कर डाली। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


विज्ञापन



वीडियो में महिला खुद को किसान आंदोलन में शामिल किसान एकता संघ की महिला मोर्चा शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गीता भाटी बताती नजर आ रही है। किसान आंदोलन में शामिल महिला नेता गीता भाटी की सैंडिल गायब हो गई। इस पर भाटी ने सरकार पर सैंडिल गायब कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मेरी सैंडिल सरकार और पुलिस की साजिश के तहत गायब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

FIR दर्ज कराऊंगी इन लोगों के खिलाफ...

वीडियो में महिला नेता कहती नजर आती हैं कि मेरी सैंडिल सरकार और पुलिस की मिलीभगत से मेरे पैरों से छीन ली गई, ताकि मैं आगे की लड़ाई नहीं लड़ सकूं। सरकार मेरी सैंडिल गायब कर मुझे दबाना चाहती है। मैं नंगे पैर ही आगे की लड़ाई लड़ूंगी।

एफआईआर दर्ज कराऊंगी इन लोगों के खिलाफ। वैसे भी किसानों के पास खाने को नहीं है, जैसे-तैसे कर मैंने सैंडिल ली, वो भी इस सरकार ने छीन ली, अब कौन सैंडिल वापस करेगा। ये सरकार मेरे सैंडिल वापस करे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। दिन भर गीता भाटी के सैंडिल वापस करो ट्रेंड करता रहा।
 

सोशल मीडिया पर मीम की बौछार..

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम की बौछार होने लगी। \
 


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीबीआई से इस मामले की जांच की मांग करनी चाहिए।
 

ये मजेदार मीम भी किए गए शेयर

एक यूजर ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि अब चोरी की चप्पल खोजने के लिए एनआईए की टीम संदिग्ध लोगों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि गीता भाटी की सैंडल चोरी होने के मसला अब विश्वस्तर पर उठाया जा रहा है ये कोई आम मसला नहीं अब दुनियाभर में गीता भाटी की सैंडल के लिए आवाज उठेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed