फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in delhi ICICI Bank disrupted Rs 6,000 crore, Bank has received complaints about 31 loan accounts

आईसीआईसीआई बैंक में 6 हजार करोड़ की गड़बड़ी और सामने आई

Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
in delhi ICICI Bank disrupted Rs 6,000 crore, Bank has received complaints about 31 loan accounts

आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसे एक गुमनाम शिकायतकर्ता से 31 लोन खातों के बारे में शिकायत मिली है। इनकी जांच की गई और अंतरिम रिपोर्ट नियामक को सौंप दी गई है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि इस मामले में अगली कार्रवाई ऑडिट कमेटी के निर्देश पर की जाएगी। इसमें कहा गया है कि ये खाते 31 मार्च 2012 के अंत और 31 मार्च 2017 के बीच एनपीए के थे जबकि दो खाते 31 दिसंबर 2017 के दौरान के थे। इन 31 मामलों में 31 मार्च 2018 तक लोन 6082 करोड़ था जोकि कुल लोन का करीब 1.1 फीसदी था।

विज्ञापन


वीडियोकॉन समूह को दिए गए लोन मामले में स्वतंत्र जांच का सामने कर रही बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर मामले की जांच पूरी होने तक छुट्टी पर हैं। बैंक ने दी गई जानकारी में बताया कि मार्च 2018 में वह शिकायत से अवगत था। इसमें लोन लेने वाले कुछ खातों में गड़बड़ियों का आरोप था। शिकायत 31 लोन खातों को लेकर थी। शिकायत पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑडिट कमेटी की निगरानी में जांच की गई।
विज्ञापन


इस मामले में बैंक के आंतरिक ऑडिट और वरिष्ठ मैनेजमेंट के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था। 
बैंक ने बताया कि जांच की अंतरिम रिपोर्ट की 31 मार्च 2018 को खत्म वित्तीय वर्ष से पहले ऑडिट कमेटी द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। अंतरिम रिपोर्ट के नतीजों का वित्त वर्ष 2018 के वित्तीय स्टेटमेंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed