{"_id":"574377d04f1c1bb215691b3a","slug":"important-files-related-to-huda-land-distribution-going-to-miss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा जमीन आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण फाइल ‘गायब’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हुडा जमीन आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण फाइल ‘गायब’
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सोमवार को हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) जमीन आवंटन घोटाले के कथित लाभार्थियों से 85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में हरियाणा में औद्योगिक भूखंड मामूली कीमत पर आवंटित किए गए। सीबीआई के अनुसार, इस आवंटन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें भी ‘गायब’ हैं।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, 21 मई को तलाशी के दौरान एजेंसी ने पंचकुला निवासी अनुपम सूद और सचिन सूद के आवास से 85 लाख रुपये बरामद किए, जबकि मोना देवी से 6.25 लाख रुपये और नंदिता हुड्डा से आठ लाख रुपये बरामद किए गए। माना जा रहा है कि ये सभी भूखंड आवंटन के लाभार्थी हैं। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की सबूतों को नष्ट करने से संबंधित धारा भी शामिल की है।
विज्ञापन
आवंटन प्रक्रिया से संबंधित फाइल को एक अन्य एफआईआर के सिलसिले में हरियाणा पुलिस भी खोज रही है। गौरतलब है कि सीबीआई ने पंचकुला में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित तौर पर अनियमितता को लेकर एक मामला दर्ज किया है। आवंटन के समय हुडा के अध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा थे। हुड्डा ने इस कार्रवाई को ‘व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित’ करार दिया था।
विज्ञापन