फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important files related to Huda land distribution going to miss

हुडा जमीन आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण फाइल ‘गायब’

Tue, 24 May 2016 03:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Important files related to Huda land distribution going to miss
फाइल - फोटो : Getty

सीबीआई ने सोमवार को हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) जमीन आवंटन घोटाले के कथित लाभार्थियों से 85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में हरियाणा में औद्योगिक भूखंड मामूली कीमत पर आवंटित किए गए। सीबीआई के अनुसार, इस आवंटन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें भी ‘गायब’ हैं।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, 21 मई को तलाशी के दौरान एजेंसी ने पंचकुला निवासी अनुपम सूद और सचिन सूद के आवास से 85 लाख रुपये बरामद किए, जबकि मोना देवी से 6.25 लाख रुपये और नंदिता हुड्डा से आठ लाख रुपये बरामद किए गए। माना जा रहा है कि ये सभी भूखंड आवंटन के लाभार्थी हैं। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की सबूतों को नष्ट करने से संबंधित धारा भी शामिल की है।
विज्ञापन


आवंटन प्रक्रिया से संबंधित फाइल को एक अन्य एफआईआर के सिलसिले में हरियाणा पुलिस भी खोज रही है। गौरतलब है कि सीबीआई ने पंचकुला में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित तौर पर अनियमितता को लेकर एक मामला दर्ज किया है। आवंटन के समय हुडा के अध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा थे। हुड्डा ने इस कार्रवाई को ‘व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित’ करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed