{"_id":"61ee7bf492368b54211d7902","slug":"immense-priority-accorded-to-empowering-girl-child-in-development-initiatives-of-govt-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बालिका दिवस: पीएम बोले, विकास पहल में बालिकाओं को सशक्त बनाने को प्राथमिकता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय बालिका दिवस: पीएम बोले, विकास पहल में बालिकाओं को सशक्त बनाने को प्राथमिकता
Mon, 24 Jan 2022 03:48 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 24 Jan 2022 03:48 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कई जिलों के डीएम को संबोधित किया
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई हर विकास पहल में बालिकाओं को सशक्त बनाने को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका ध्यान गरिमा और अवसरों को सुनिश्चित करने पर है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, यह विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं की अनुकरणीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का भी दिन है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई हर विकास पहल में हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और अपनी नारी शक्ति को मजबूत करने को अत्यधिक प्राथमिकता देते हैं। हमारा ध्यान बच्चियों की गरिमा और अवसर सुनिश्चित करने पर है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है, जो महिला और बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है