फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Immense possibilities in the depth of Indian literature: Prof. Bhagwati Prakash

'भारतीय साहित्य की गहराई में है अपार संभावनाएं, विश्व का दृष्टिकोण बदल सकता है भारत'

Fri, 23 Mar 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Immense possibilities in the depth of Indian literature: Prof. Bhagwati Prakash

भारतीय साहित्य पर अपनी पैंनी नजर रखने वाले प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने उभरते भारत के लिए एक महत्वपूर्ण बात कही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े उदयपुर एवं पेसिफिक यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. शर्मा ने भारत को चीन से सीख लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन ने अपने साहित्य के बेहतर शोध से विश्व में अपना अहम स्थान बनाया है, उसी तरह भारत को भी काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


प्रो. शर्मा ने कहा कि भारतीय साहित्य में वो गहराई है जिससे देश चाहे तो विश्व का दृष्टिकोण बदल सकता है। प्राचीन साहित्य का भारत के पास वो खजाना है जिसका बस सही पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा पर आज भी पश्चिमी नजरिया हावी है। लेकिन अगर अपने साहित्य पर और श्रम किया जाए तो हम दुनिया का भरोसा और नजरिया दोनों भारत के प्रति और मजबूत कर पाएंगे। 
विज्ञापन


डीयू में शिक्षा में उभरती वैश्विक तकनीकी, सांस्कृतिक चुनौतियों के विषय पर नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) द्वारा एक संगोष्ठी आयोजित की गई थी। जिसमें प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने ये बाते कही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed