फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   imd weather alert scorching heat north india temperature south india rain news in hindi

मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में तपिश जारी; दक्षिण में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जरूरी होने पर ही घर से निकलें

Thu, 23 May 2024 06:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 06:10 AM IST
सार

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। सुदूर दक्षिणी राज्य केरल में मूसलाधार बारिश को लेकर दो जिलों में रेड और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
imd weather alert scorching heat north india temperature south india rain news in hindi
गर्मी से बचने के लिए नहाते बच्चे - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से बरसती आग झुलसा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। सुदूर दक्षिणी राज्य केरल में मूसलाधार बारिश को लेकर दो जिलों में रेड और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। केरल के रेड अलर्ट वाले जिलों में 20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के अलावा, कन्याकुमारी और शिवगंगा जिले में भी 12 से 14 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या ऊपर रहने का अनुमान जताया है। वहीं जम्मू संभाग में सातवें दिन पारा 40.0 डिग्री रहा।  

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी तप रहे 
पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी तप रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को सातवें दिन भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी कम होने और बढ़ते तापमान के चलते ज्यादातर जल स्रोत सूख रहे हैं और 478 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल संसाधनों में 75 फीसदी तक पानी की कमी हो गई और कोई दूसरा वैकल्पिक स्रोत भी नहीं है। सोलन समेत कई जिलों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री पहुंचा 
राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। इसके अलावा, प्रदेश के तीन और शहरों फलोदी में 47.8, चुरु में 47.4 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed