फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD: Temperatures will rise in 4 states, rain in Northeast-South; snowfall alert in Western Himalayan region

मौसम: कई राज्यों में चढ़ेगा पारा, पूर्वोत्तर-दक्षिण में बारिश; पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का अलर्ट

Mon, 02 Mar 2026 05:41 AM IST
Pavan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 02 Mar 2026 05:41 AM IST
सार

मार्च महीने की शुरुआत में ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में पारा 4 डिग्री तक चढ़ेगा, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण में गरज  के साथ बारिश के आसार है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी के संकेत भी है।

विज्ञापन
IMD: Temperatures will rise in 4 states, rain in Northeast-South; snowfall alert in Western Himalayan region
मौसम विभाग का पूर्वानुमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FreePik

विस्तार

देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है। दिन के समय तेज धूप और दोपहर में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CEPA: दोबारा पटरी पर लौटेंगे भारत-कनाडा के रणनीतिक संबंध; PM मोदी और मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपरी वायुमंडलीय परतों में चल रही तेज हवाएं भी तापमान में बदलाव का कारण बन रही हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मध्य भारत में अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। सप्ताह के अंत तक यहां तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। किसानों और खेतों में काम करने वाले लोगों को दिन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और सुबह या शाम के समय काम करने की सलाह दी गई है।

पूर्वी भारत में हल्की बढ़ोतरी, फिर स्थिरता
पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ पहाड़ी और तराई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी के साथ उमस बढ़ी
महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 2 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रह सकता है। गुजरात में अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, परंतु इसके बाद 5 दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री तक वृद्धि संभव है। 4 और 5 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अंदेशा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

पूर्वोत्तर के राज्यों में सक्रिय रहेगा मौसम
अरुणाचल, असम और मेघालय में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलाव 1 मार्च से पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।


यह भी पढ़ें - अभिषेक बनर्जी का ECI पर हमला: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लगाए आरोप, ममता बनर्जी 6 मार्च को देंगी धरना

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मार्च, 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है।

दक्षिण में ट्रफ के असर से बदलेगा मौसम
तमिलनाडु से कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। केरल और माहे के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। ऐसे हालात में खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने और बिजली गिरने से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed