फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Says Southwest monsoon in India as a whole likely to be normal

IMD Monsoon Forecast: मानसून पर मौसम विभाग की बड़ी जानकारी, बताया- इस बार देश में कैसी होगी बारिश

Thu, 14 Apr 2022 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 01:19 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD Says Southwest monsoon in India as a whole likely to be normal
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून 2022 को लेकर बड़ी जानकारी दी है। यह जानकारी आम लोगों से लेकर किसानों तक के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि  इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत (LPA) का 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत होगी। इससे पहले, मौसम विभाग ने 1961-2010 की अवधि के दौरान 88 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इस बार जून से सितंबर के दौरान 868.6 मिमी होगी जबकि पहले यह 880.6 मिमी थी। यानी माने तो बारिस इस बार सही समय पर होगी।

विज्ञापन


प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना 
प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग, मध्य भारत, हिमालय की तलहटी और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में  सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ला नीना का असर भी दिखेगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत का हाल
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बता दें कि 2021 में, जून से सितंबर तक चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान देश में सामान्य" वर्षा हुई। यह लगातार तीसरा वर्ष था जब देश में सामान्य या सामान्य से ऊपर की श्रेणी में बारिश दर्ज की गई। 2019 और 2020 में बारिश सामान्य से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 26-27 जून तक मानसून की संभावना
मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामान्य तौर पर मानसून 26 से 27 जून तक पहुचने की संभावना है। राजधानी में मानसून जुलाई में तेजी पकड़ेगा।


मौसम विभाग ने घटाया देशभर में सामान्य मानसून का पैमाना 
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले पूर्वानुमान को जारी करते हुए सामान्य मानसून के लिए पुराने औसत को एक इकाई घटाकर 88 से 87 सेमी कर दिया। अब से पहले 1961-2010 तक लंबी अवधि के औसत (एलपीए) बारिश के आधार पर 88 सेमी बारिश को सामान्य माना जाता था। मौसम विभाग ने इस बार 1971 से 2021 के बीच मानसून के वक्त हुई औसत बारिश के आधार पर 87 सेमी को सामान्य मानसून का मानक तय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed