फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says Monsoon expected to revive in September

IMD: सितंबर में मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Thu, 31 Aug 2023 08:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 31 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा दक्षिण-पश्चिम मानसून की सितंबर में फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी।

विज्ञापन
IMD says Monsoon expected to revive in September
बारिश का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काफी दिनों से कोई बारिश न होने के कारण दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में जमकर गर्मी पड़ रही है। दोपहर में निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा दक्षिण-पश्चिम मानसून की सितंबर में फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी। 

विज्ञापन


सितंबर में मौसमी बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद
भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर में 167.9 मिमी की लंबी अवधि के औसत के 91-109 प्रतिशत के बीच सामान्य वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, महापात्र ने कहा कि भले ही सितंबर में बारिश अधिक रहे, लेकिन जून-सितंबर में मौसमी बारिश का औसत सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगस्त में कम वर्षा गतिविधि के पीछे भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो स्थितियों का विकास सबसे महत्वपूर्ण कारक था। हिंद महासागर डिपोल में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के समुद्री सतह के तापमान में अंतर सकारात्मक होना शुरू हो गया है, जो अल नीनो प्रभाव का मुकाबला कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैडेन जूलियन ऑसिलेशन बादलों की पूर्व दिशा की ओर बढ़ती गति है और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में वर्षा भी अनुकूल हो रही है और मानसून के पुनरुद्धार में भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 1901 के बाद से इस साल अगस्त के सबसे अधिक शुष्क रहने का अनुमान
बता दें कि भारत के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि भारत में 1901 के बाद से इस साल अगस्त के सबसे अधिक शुष्क रहने का अनुमान है और यह स्पष्ट रूप से अल नीनो स्थितियों के तीव्र होने का नतीजा है। मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इसके अलावा, इस साल का मानसून 2015 के बाद से सबसे अधिक शुष्क हो सकता है, जिसमें 13 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed