{"_id":"5f3d9b1d8ebc3e3cc5437f35","slug":"imd-forecast-of-heavy-rains-during-next-five-days-in-central-and-eastern-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य व पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश : मौसम विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्य व पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश : मौसम विभाग
Thu, 20 Aug 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के उत्तर तट में चक्रवात का कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
विज्ञापन
अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसी के चलते कई ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्वी इलाकों में 20 और पश्चिमी इलाकों में 21 व 22, राजस्थान के पूर्वी इलाकों में 22 और गुजरात में 22 व 23 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। नदी किनारों में बाढ़ में आ सकती है।
विज्ञापन