मौसम विभाग का अनुमान, 25 जुलाई को देश के अधिकतर हिस्सों में होगी भारी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 जुलाई यानी गुरुवार देश के अधिकतर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
IMD forecast for 25 July: Heavy to very heavy rainfall with extremely heavy falls very likely at isolated places over Punjab,Haryana,Chandigarh&Delhi, west UP; Heavy to very heavy rainfall at isolated places over Konkan&Goa, west MP, Himachal, U'khand, east Rajasthan&Gangetic WB. pic.twitter.com/PLlpKxAKco
— ANI (@ANI) July 24, 2019विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि लक्षद्वीप, कर्नाटक के तटीय व अंदरूनी दक्षिण के हिस्सों में, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।
IMD forecast for 25 July: Heavy rainfall at isolated places over Lakshadweep,coastal&south Interior K'taka,Telangana, madhya Maha,east MP,Chhattisgarh, J&K, east UP, Sub-Himalayan WB&Sikkim, Odisha, J'khand, Bihar, Arunachal, Assam&Meghalaya and Nagaland, Manipur,Mizoram&Tripura. https://t.co/oronMohoqw
— ANI (@ANI) July 24, 2019