फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Alert for Fishermen and issued a warning not to go to the Bay of Bengal, heavy rain

IMD Alert: मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी जारी, इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Wed, 16 Nov 2022 02:26 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 02:26 AM IST
सार

आईएमडी ने मछुआरों के लिए 16 और 17 तारीख को दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
IMD Alert for Fishermen and issued a warning not to go to the Bay of Bengal, heavy rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि 16 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोस के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिणी भारतीय प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है लेकिन इसमें काफी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और धीरे-धीरे 18 नवंबर 2022 को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक दबाव में केंद्रित हो जाएगा। इसके प्रभाव में, 16 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मछुआरों को तट की तरफ न जाने की सलाह
आईएमडी ने मछुआरों के लिए 16 और 17 तारीख को दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी जारी की है। 17 और 18 तारीख को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में और 18 और 19 नवंबर को बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट में। इसके साथ ही, आईएमडी ने उन्हें 20 और 21 नवंबर, 2022 को तमिलनाडु-पुडुचेरी क्षेत्र में तटों के साथ-साथ न जाने की भी सलाह दी है।


जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना
मौसम विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 18 और 19 नवंबर, 2022 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में छिटपुट, हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है और केरल और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। प्रेस विज्ञप्ति में आगे तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश के स्थानों को भी सूचीबद्ध किया गया है, जहां कम दबाव के कारण बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed