{"_id":"604b3f801538ea716a6434a6","slug":"illegal-coal-mining-case-cbi-sends-summons-to-relative-of-trinamool-mp-abhishek-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कोयला खनन केस: तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को पहुंचा सीबीआई का समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध कोयला खनन केस: तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को पहुंचा सीबीआई का समन
Fri, 12 Mar 2021 03:49 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
अवैध कोयला खनन मामले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद के रिश्तेदार का भेजा समन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को समन भेजा है।
विज्ञापन
बनर्जी की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा और अंकुश के पिता पवन अरोड़ा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने हाल ही में बनर्जी की पत्नी रुजिरा और पत्नी की बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के मामले में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी के अहम नेता हैं और राज्य में 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी कर रहे हैं।
बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी और 2016 में भी उसने जीत का सिलसिला जारी रखा था।