फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT toper student abhishek family demand a house to cm akhilesh yadav

सीएम साहब! अब तो टूट रही आस, नहीं मिला आवास, अब भी झोपड़ी में ही है परिवार

Thu, 14 Jul 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुसमरा (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला,कुसमरा (मैनपुरी) Updated Thu, 14 Jul 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
IIT toper student abhishek family demand a house to cm akhilesh yadav

एक साल पहले गांव गुलरिया के गरीब मजदूर बालकराम के  बेटे अभिषेक की  आईआईटी में अच्छी रैंक आई तो पूरा गांव गदगद था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर अभिषेक की मेधा का सम्मान किया। उसे एक लाख का चेक और लैपटॉप दिया।

विज्ञापन


साथ ही उसकी फीस भरने, परिवार को पक्का आवास दिलाने और गुलरिया को लोहिया गांव बनाने की घोषणा की। इसके बावजूद न तो उसके परिवार को आवास मिला और न ही गुलरिया लोहिया गांव घोषित हुआ। बालकराम का परिवार आज भी झोंपड़ी में ही रह रहा है।
विज्ञापन


बालकराम का मेधावी बेटा अभिषेक इस समय दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहा हैं। इसका बार उसका सेकेंड सेमेस्टर है। ये घटना प्रदेश की अफसरशाही और व्यवस्था पर सवाल भी है। मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करना आखिर इनकी ही जिम्मेदारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी झोंपड़ी में रहने वाले गरीबों को पक्के आवास दिलाने के लिए इंदिरा आवास और लोहिया आवास जैसी योजनाएं चल रही हैं। फिर ब्लाक मुख्यालय से जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों को बालकराम जैसे गरीब पात्र नजर नहीं आते। 


अभिषेक शुरू से पढ़ने-लिखने में होशियार रहा है। उसने 2012 में दसवीं 93.4 प्रतिशत और 2014 में 12 वीं 87.4 प्रतिशत अंकों से पास की थी। तमाम अभावों के बावजूद बालकराम ने बेटे को पढ़ाया। बाद में अभिषेक ने पटना के सुपर 30 कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली और उसकी आईआईटी प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में 877 वीं रैंक आई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed