फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Mumbai, Delhi, Kanpur & Madras are Topper's Choice, Counseling first round starts by today

आईआईटी मुंबई, दिल्ली, कानपुर, मद्रास टॉप 100 की पहली पसंद, काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू

Fri, 28 Jun 2019 05:54 AM IST
Nilesh Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Mumbai, Delhi, Kanpur & Madras are Topper's Choice, Counseling first round starts by today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

जेईई एडवांस-2019 के टॉप सौ में विद्यार्थियों की आईआईटी मुंबई, दिल्ली, कानपुर और मद्रास पहली पसंद हैं। सबसे अधिक 64 विद्यार्थियों ने आईआईटी मुंबई, 33 ने दिल्ली, दो ने कानपुर और एक विद्यार्थी ने आईआईटी मद्रास को चुना है। जबकि टॉप पांच सौ क्वालिफाइड विद्यार्थियों की पसंद आईआईटी गुवाहाटी, हैदराबाद, खड़गपुर और रुड़की है।  


loader

जेईई एडवांस-2019 के टॉप सौ में विद्यार्थियों की आईआईटी मुंबई, दिल्ली, कानपुर और मद्रास पहली पसंद हैं। सबसे अधिक 64 विद्यार्थियों ने आईआईटी मुंबई, 33 ने दिल्ली, दो ने कानपुर और एक विद्यार्थी ने आईआईटी मद्रास को चुना है। जबकि टॉप पांच सौ क्वालिफाइड विद्यार्थियों की पसंद आईआईटी गुवाहाटी, हैदराबाद, खड़गपुर और रुड़की है।  

जेईई एडवांस-2019 के चेयरमैन और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एलएल शर्मा के मुताबिक, 21 आईआईटी, 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और देश के 28 केंद्रीय तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों में बीटेक और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2019 (जोशा) से दाखिला की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो गई है।

जोशा में दाखिला काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 16 जून को खुली थी। जोशा काउंसलिंग विंडो के तहत कुल 45,244 सीटों के लिए 2,15, 861 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। शुक्रवार से काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू होगा। आईआईटी के विद्यार्थी दाखिला लेने के बाद यदि सीट छोड़ते हैं तो फिर वे आईआईटी में कभी दाखिला नहीं ले पाएंगे।

अन्य संस्थानों में भी नियमों के तहत भी दाखिला लेने के बाद सीट छोड़ने का प्रावधान है। इसलिए विद्यार्थी नियमों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही सीट छोड़ने का फैसला लें। प्रति  राउंड सूची जारी होने के दिन सुबह दस बजे जोशा वेबसाइट पर खाली सीटों की संस्थान समेत जानकारी अपलोड और शाम पांच बजे राउंड के हिसाब से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। 

एक सीट पर पांच दावेदार 
प्रो. शर्मा के मुताबिक, जोशा में कुल 2,15,861 विद्यार्थियों  ने रजिस्ट्रेशन किया है,  जबकि 2, 02768 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन के साथ विभिन्न कोर्स में विकल्प चुना है। इसके अलावा 13, 093 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन के बाद भी कोर्स विकल्प नहीं चुना है। इस प्रकार कुल 2, 02768 विद्यार्थी ही जोशा काउंसलिंग 2019 में योग्य उम्मीदवार होंगे। कुल 2,02768 ने कोर्स के कुल 2, 24, 89623 विकल्प चुने हैं। यानी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक कोर्स में रुचि दिखाई है। 

कुल सीट : 45,244
आईआईटी : 13,583 
एनआईटी :  21,142
आईआईआईटी : 4,713
अन्य : 5,806
 

काउंसलिंग कार्यक्रम

  • दूसरा राउंड 3 जुलाई से 5 जुलाई तक और  अपने दस्तावेज की जांच के साथ दाखिला ले सकते हैं।  
  • तीसरे राउंड की सूची 6 जुलाई को आएगी। विद्यार्थी आठ जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। 
  • चौथा राउंड 9 जुलाई से शुरू होकर 11 तक चलेगा। 
  • पांचवां राउंड 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगा। 
  • छठा राउंड 15 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। 
  • सातवां और आखिरी राउंड 18 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed