{"_id":"623f3314db1d9959cc39fc56","slug":"iit-madras-research-scholar-alleges-sexual-assault-aidwa-demands-stringent-action-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: आईआईटी मद्रास की शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई: आईआईटी मद्रास की शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
सार
छात्रा ने शिकायत में इंस्टीट्यूट और दौरे के समय शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, थीसिस के लिए लैब के उपकरणों के इस्तेमाल से रोकने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआईटी मद्रास की शोध छात्रा ने साथी छात्र, दो प्रोफेसरों और अन्य पर चार साल से यौन उत्पीड़न व कार्यस्थल पर परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्रा वर्ष 2016 से आईआईटी में है। इंस्टीट्यूट ने जांच में सहयोग करने और शोध कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पीड़िता को हर तरह का सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा ने शिकायत में इंस्टीट्यूट और दौरे के समय शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, थीसिस के लिए लैब के उपकरणों के इस्तेमाल से रोकने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उसके मुताबिक, इससे उसके शोध पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। कुछ समय वह खामोश रही, लेकिन बाद में यौन उत्पीड़न के खिलाफ गठित आंतरिक समिति को शिकायत दी। समिति ने जांच के बाद मुख्य आरोपी समेत तीन छात्रों के इंस्टीट्यूट में प्रवेश पर तब तक रोक लगाने की संस्तुति की, जब तक छात्रा अपना शोध पूरा कर थीसिस दाखिल नहीं कर देती।
विज्ञापन