फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Guwahati student jailed for molestation with classmate

भारी पड़ी छेड़छाड़: आईआईटी गुवाहाटी का छात्र सहपाठी से हरकत के आरोप में पहुंचा जेल

Sun, 04 Apr 2021 08:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 04 Apr 2021 08:47 PM IST
सार

  • गुजरात की रहने वाली है पीड़ित छात्रा
  • आईआईटी के छात्रावास में हुई घटना

विज्ञापन
IIT Guwahati student jailed for molestation with classmate
hathkadi

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटी-जी) के एक छात्र को अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ा। पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर कामरूप जिले की एक अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


होली पर नशीला पदार्थ पिलाया
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गुजरात की रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में उसके साथ पढ़ता है। उसने 29 मार्च को होली पर आईआईटी-जी के छात्रावास में उसके पेय पदार्थ में कुछ नशीली वस्तु मिला दी, जिसके बाद उसने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने दावा किया कि वह पेय पदार्थ पीने के बाद बेहोश हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर संस्थान के अधिकारी छात्रा को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए और बाद में पुलिस को सूचित किया गया।  छात्रा के बयान के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अमीनगांव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी ने बनाई तथ्यान्वेषण समिति
सूत्रों ने बताया कि आईआईटी-जी ने तथ्यान्वेषण समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसके बाद संस्थान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा खतरे से बाहर है और वह ठीक हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed