{"_id":"661f5013c9010c29f208e26a","slug":"iffco-nano-urea-plus-ministry-of-agriculture-and-farmer-welfare-nano-urea-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFCO: कृषि मंत्रालय ने नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए किया अधिसूचित, इफको ने कहा- कीमत में वृद्धि नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IFFCO: कृषि मंत्रालय ने नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए किया अधिसूचित, इफको ने कहा- कीमत में वृद्धि नहीं
Wed, 17 Apr 2024 09:59 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:59 AM IST
सार
इफको के एमडी और सीईओ यूएस अवस्थी ने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव) ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उसके नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। इफको नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है, जिसमें फसल की नाइट्रोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पोषण को नए सिरे से परिभाषित किया गया है।
इसका उपयोग पांरपरिक यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक के स्थान पर किया जाएगा। इफको के एमडी और सीईओ यूएस अवस्थी ने कहा, 'इससे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर है, जो बदलते जलवायु में खेती में मदद करता है।"
उन्होंने आगे कहा, "इफको ने नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह 225 रुपये की दर से 500 मिली बोतलों में उपलब्ध है। अब देशभर में किसान नैनो यूरिया को स्वीकार कर चुके हैं। अब नैनो यूरिया प्लस पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पौधो के विकास में सहायता करेगा।"

IFFCO announces that IFFCO’s Nano Urea Plus (Liquid) 16% N w/w which is equivalent to 20% N w/v has been now notified by GoI, Ministry of Agriculture and Farmer Welfare for a period of 3 years. IFFCO Nano Urea Plus is an advanced formulation of Nano Urea in which nutrition is… pic.twitter.com/DqT93bPmiF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 17, 2024