{"_id":"5bc27059bdec22698f4cab47","slug":"if-you-are-an-internet-banking-customer-of-sbi-then-register-the-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारक मोबाइल नंबर करा लें रजिस्टर, 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी नेट बैंकिंग सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसबीआई खाताधारक मोबाइल नंबर करा लें रजिस्टर, 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी नेट बैंकिंग सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
यदि आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और इंटरनेट बैंकिंग की सेवा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने फैसला किया है कि बैंक के जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग की सेवा का इस्तेमाल करते हैं और अपना मोबाइल नंबर अभी तक रजिस्टर्ड नहीं कराया है, वैसे ग्राहकों की इंटरनेट बैंकिंग सेवा आगामी 1 दिसंबर से बंद कर दी जाएगी। यदि ग्राहक यह सेवा जारी रखना चाहते हैं तो 1 दिसंबर से पहले उन्हें अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से जोड़ना होगा।
विज्ञापन
एसबीआई के प्रवक्ता ने अमर उजाला को इस बात की पुष्टि की। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेट बैंकिंग के दौरान किसी किस्म की गड़बड़ी होने पर मोबाइल पर सूचना दी जाती है। यदि ग्राहक मोबाइल से अपने खाते को नहीं जोड़ेंगे तो उन्हें किस तरह से सूचना दी जाएगी। इसी वजह से इसे अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन