फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If train is two hours late Indian Railways to will give passengers one liter of water free of cost

दो घंटे से अधिक ट्रेन लेट हुई तो एक लीटर पानी मुफ्त में देगा रेलवे      

Fri, 20 Apr 2018 06:06 AM IST
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
If train is two hours late Indian Railways to will give passengers one liter of water free of cost
रेल यात्रा के दौरान अगर आपकी ट्रेन दो घंटे लेट होती है तो रेलवे आपके प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी मुफ्त में देगा। इसके साथ ही सभी यात्रियों को न्यूजपेपर भी मुहैया कराया जाएगा। बोतलबंद पानी के साथ ही डिस्पोजेबल ग्लास भी दिया जाएगा। हालांकि यह आदेश रेल मंत्रालय ने सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के लिए जारी किया है।       
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेन 2 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं तो एक लीटर पानी का बोतल मुफ्त में प्रत्येक यात्री को देगा। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 घंटे से ज्यादा अगर ट्रेन चलती है तो यात्रियों को एक लीटर वाला बोतल बंद पानी व न्यूजपेपर प्रत्येक सीट के यात्रियों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने के साथ ही पीने के लिए एक लीटर वाला पानी मुफ्त में दिया जाता है। लेकिन अब यह ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही है तो यात्रियों को अतिरिक्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेल मंत्रालय ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि रेल नीर अगर उपलबध नहीं हो तो ही अन्य कंपनी वाला पानी दिया जाए। इसके साथ ही रेलवे ने कहा है कि अगर अतिरिक्त पानी व न्यूजपेपर देने में कोई परेशानी आ रही है तो लाइसेंसी वेंडर को यात्रियों को पानी और अखबार की कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed