{"_id":"62df5c74ebcb6b11987864f6","slug":"if-there-were-no-catholic-missionaries-in-tamil-nadu-would-have-become-bihar-speaker-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Controversy: 'कैथोलिक मिशनरीज नहीं होतीं तो तमिलनाडु बिहार बन जाता\", स्पीकर के बयान से बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Controversy: 'कैथोलिक मिशनरीज नहीं होतीं तो तमिलनाडु बिहार बन जाता", स्पीकर के बयान से बवाल
Tue, 26 Jul 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:46 AM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता मोहन कृष्ण ने कहा कि तमिलनाडु के स्पीकर को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि द्रमुक की मानसिकता हिंदू विरोधी है।
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर एम अप्पावु के बयान का विरोध
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर एम अप्पावु के दावे से राज्य में विवाद पैदा हो गया है। अप्पावु ने दावा किया कि यदि कैथोलिक मिशनरियां नहीं होतीं तो तमिलनाडु एक और बिहार बन जाता। उन्होंने राज्य के विकास का श्रेय कैथोलिक मिशनरीज को दिया और कहा कि इनकी वजह से आज तमिलनाडु का विकास हुआ है।
विज्ञापन
अप्पावु के बयान की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को 'सांप्रदायिक बयान' बताते हुए माफी मांगने को कहा। भाजपा प्रवक्ता मोहन कृष्ण ने कहा कि तमिलनाडु के स्पीकर को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि द्रमुक की मानसिकता हिंदू विरोधी है।
विज्ञापन
मिशनरियों ने बनाया मेरा जीवन : स्पीकर
स्पीकर अप्पावू ने यह भी दावा किया कि कैथोलिक मिशनरियों ने ही उनके जीवन को बनाया है। मौजूदा सरकार उन लोगों कैथोलिक की है जो उपवास और भगवान से प्रार्थना करते हैं। स्पीकर ने कहा, मुख्यमंत्री [एमके स्टालिन] जानते हैं कि यह सरकार आप सभी ने बनाई है। यदि कैथोलिक समुदाय को तमिलनाडु से हटा दिया जाता तो कोई विकास नहीं होता और तमिलनाडु बिहार जैसा होता।
विज्ञापन
ईसाई मिशनरियां लाईं समानता व शिक्षा
उन्होंने कहा कि यदि तमिलनाडु में ईसाई समुदाय की संस्थाएं नहीं होंगी तो यह भी बिहार जैसा बन जाएगा। उनके बयान पर बवाल के बाद स्पीकर अप्पावू ने कहा कि वह सिर्फ इतिहास का जिक्र कर रहे थे। इन्होंने राज्य में शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका निभाई और समाज में समानता लाई। उनका काम द्रविड आंदोलन का विस्तार है। उन्होंने अपनी शिक्षा का श्रेय भी मिशनरियों को दिया।
हिंदुओं को नीचा दिखाती है द्रमुक सरकार
भाजपा प्रवक्ता मोहन कृष्ण ने स्पीकर अप्पावु के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से द्रमुक हमेशा विवादों में रही है। इस सरकार को एजेंडा तमिलनाडु के हिंदुओं को नीचा दिखाना और राज्य में हिंदू विरोधी प्रचार को बढ़ावा देना है।