फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   If there's no shortage of coal, why were the passenger train services shut? : Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

उठे सवाल: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने केंद्र को घेरा, देश में कोयले की कमी नहीं तो ट्रेनें क्यों हुईं रद्द? 

Sat, 30 Apr 2022 05:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

बता दें कि बिजली संकट के मद्देनजर कोयला सप्लाई के लिए कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, इसे लेकर ही बघेल ने सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन
If there's no shortage of coal, why were the passenger train services shut? : Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

देश में  कोयले की कमी को लेकर विपक्ष ने अब केंद्र सरकार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें कि बिजली संकट के मद्देनजर कोयला सप्लाई करने के लिए कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, इसे लेकर ही बघेल ने सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कोयले की कोई कमी नहीं है तो यात्री ट्रेन सेवाएं क्यों बंद कर दी गईं? छत्तीसगढ़ से 23 मालगाड़ियां कैंसिल हुई हैं, फिर रेल मंत्री से बात की तो 6 ट्रेनें चलाई गईं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में 21 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया 
देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट होने से बचाने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की कम स्टॉक से निपटने के लिए जहां मालगाड़ी की लदान व रफ्तार बढ़ा दी गई है तो वहीं रेलवे ने कोयले की गाड़ियों की तेज आवाजाही के लिए देशभर में 753 (फेरे) यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

देश में गहराते बिजली संकट के बीच कोयले की कमी को देखते हुए रेलवे ने कोयले से लदी मालगाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। इन मालगाड़ियों के परिवहन में किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़े इसे देखते हुए अगले एक महीने तक कई रूट पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 


इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो  कुल 13 जोड़ी (अप/डाउन) ट्रेन शामिल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह ट्रेन 24 मई तक के लिए निरस्त की गई है।इसी तरह पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो कुल 8 जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुल 21 जोड़ी ट्रेन अगले महीने तक निरस्त की गई है। फेरे के हिसाब से 753 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। निरस्त की गई ट्रेन रूट के यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को इसलिए रद्द किया गया, ताकि थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed