फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Maharashtra CM Udhav thackeray is taking time to recover then charge should be given to Eknath Shinde says Danve

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री की उद्धव को सलाह, कहा- आपको स्वस्थ होने में समय लग रहा है, तो एकनाथ शिंदे संभालें कमान

Sun, 02 Jan 2022 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Jan 2022 05:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ठाकरे की सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी गत 12 नवंबर को हुई थी। उन्हें दो दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। इस समय वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज्ञापन
If Maharashtra CM Udhav thackeray is taking time to recover then charge should be given to Eknath Shinde says Danve
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे के स्वस्थ होने में समय लग रहा है तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का प्रभार एकनाथ शिंदे को सौंप दिया जाना चाहिए। शिंदे फिलहाल राज्य के शहरी विकास मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं और वे शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकरे की सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी गत 12 नवंबर को हुई थी। उन्हें दो दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। इस समय वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इस वजह से ही उन्होंने 22 से 28 दिसंबर तक चले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन


और भाजपा के लोकसभा सदस्य दानवे जालना-पुणे के बीच चालू हुई नई ट्रेन सेवा से सफर करने पहुंचे थे। इसी दौरान औरंगाबाद रेलवे जंक्शन पर दानवे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शिंदे सक्षम मंत्री हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दानवे ने कहा कि मैं शिवसेना में परेशानी पैदा नहीं कर रहा हूं। मैं केवल इतना कह रहा हूं कि अगर ठाकरे को ठीक होने में समय लग रहा है तो उन्हें मुख्यमंत्री का प्रभार शिंदे को सौंप देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed