{"_id":"5e50327f8ebc3ef39b48d666","slug":"if-bail-is-granted-michel-can-affect-witnesses-and-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामला: अगर जमानत मिली तो गवाहों व साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है मिशेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामला: अगर जमानत मिली तो गवाहों व साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है मिशेल
Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Christian Michel
हाईकोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह गवाहों और मामले से जुड़े साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने मिशेल की जमानत याचिका के विरोध में लिखित दलीलें कोर्ट में पेश कीं। मिशेल को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। वह पांच जनवरी, 2019 से न्यायिक हिरासत में जेल में है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने जांच एजेंसियों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को तय की है। एजेंसियों ने अपनी अर्जी में कहा है कि मिशेल को बेहद मुश्किलों के बाद भारत लाया गया है और अगर उसे जमानत दी गई तो उसके विदेश भाग जाने की आशंका है।
विज्ञापन
एजेंसियों ने कहा है कि मिशेल का प्रभावी और शक्तिशाली लोगों के साथ करीबी संबंध है और उसकी पहुंच नौकरशाही और विधायिका तक है। उन्होंने कहा यह बात रिकॉर्ड पर है कि आवेदक का ब्रिटिश उच्चायोग में प्रभाव है।
निचली अदालत ने मिशेल को घूस तथा मनी लांड्रिंग के मामलों में जमानत देने से इंकार कर दिया था। उसने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।