फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICSSR: Social Science Research Council's action on releasing wrong election data, notice issued to CSDS

ICSSR: गलत चुनावी आंकड़े जारी करने पर सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की कार्रवाई, CSDS को जारी किया नोटिस

Wed, 20 Aug 2025 02:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

सीएसडीएस के चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गलत आंकड़े पेश करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट का इस्तेमाल करके राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। अब मामले में सीएसडीएस पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
ICSSR: Social Science Research Council's action on releasing wrong election data, notice issued to CSDS
Icssr और CSDS - फोटो : एक्स/@icssr/@csdsdelhi

विस्तार

देश में राहुल गांधी की ओर से लगातार चुनाव आयोग पर किए जा रहे हमलों के बीच गलत चुनावी आंकड़े जारी करने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) ने विकासशील समाज अध्ययन केंद्र (CSDS) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सीएसडीएस ने अनुदान नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसडीएस के चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गलत आंकड़े पेश करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें दोनों चुनावों में महाराष्ट्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी और कमी पर चिंता जताई गई थी। संजय कुमार के पोस्ट का इस्तेमाल करके राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। बाद में सीएसडीएस के विश्लेषक ने पोस्ट को हटा लिया। 


सीएसडीएस को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के अंतर्गत संचालित किया जाता है। इस मामले में आईसीएसएसआर ने बड़ी कार्रवाई की है। आईसीएसएसआर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आईसीएसएसआर द्वारा वित्त पोषित शोध संस्थान सीएसडीएस में जिम्मेदार पद पर आसीन एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र में चुनावों के संबंध में मीडिया में बयान दिए हैं। जिन्हें बाद में डाटा विश्लेषण में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए वापस लेना पड़ा। इसके अलावा संस्थान ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर अभ्यास की पक्षपातपूर्ण व्याख्या के आधार पर मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।

संस्थान ने कहा कि आईसीएसएसआर भारतीय संविधान का सर्वोच्च सम्मान करता है। भारत का चुनाव आयोग एक उच्च सांविधानिक निकाय है जो दशकों से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करा रहा है। आईसीएसएसआर सीएसडीएस द्वारा डाटा हेरफेर और भारत के चुनाव आयोग की पवित्रता को कम करने के इरादे से एक कहानी बनाने के प्रयास को गंभीरता से संज्ञान लेता है। यह आईसीएसएसआर के अनुदान नियमों का घोर उल्लंघन है। आईसीएसएसआर संस्थान को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed