{"_id":"62c52fbe1c0aa84bdf171ef8","slug":"icmr-will-release-dengue-and-chikungunya-free-female-mosquitoes-thus-producing-virus-free-larvae","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICMR: डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त मादा मच्छर छोड़ेगा आईसीएमआर, इस तरह पैदा होगा वायरस मुक्त लार्वा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ICMR: डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त मादा मच्छर छोड़ेगा आईसीएमआर, इस तरह पैदा होगा वायरस मुक्त लार्वा
Wed, 06 Jul 2022 02:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, पुडुचेरी
एएनआई, पुडुचेरी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:09 PM IST
सार
आईसीएमआर-वीसीआरसी के निदेशक डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि हम ऐसे मादा मच्छरों को छोड़ेंगे जो नर मच्छरों के संपर्क में आकर ऐसा लार्वा पैदा करेंगे, जिनमें ये वायरस नहीं होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मच्छरों के कारण पनपने वाली डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने की दिशा में आईसीएमआर को बड़ी कामयाबी मिली है। आईसीएमआर ने ये बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों के खात्मे के लिए ऐसे मादा मच्छर तैयार किए हैं, जिनसे पैदा होने वाले लार्वा में इनके वायरस नहीं होंगे।
विज्ञापन
आईसीएमआर-वीसीआरसी के निदेशक डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि हम ऐसे मादा मच्छरों को छोड़ेंगे जो नर मच्छरों के संपर्क में आकर ऐसा लार्वा पैदा करेंगे, जिनमें ये वायरस नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि हमने मच्छर और अंडे तैयार किए हैं और उन्हें कभी भी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Puducherry| Prepared mosquitoes to replace Dengue & Chikungunya mosquitoes. Will release female ones which will mate with males&produce larvae who don't have these viruses. We've prepared mosquitoes&eggs & can release them anytime: Dr Ashwani Kumar Director ICMR-VCRC pic.twitter.com/zKx7Yb3s1Y
— ANI (@ANI) July 6, 2022
विज्ञापन