फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR Research: Hypertension increased among 20 crore Indians, situation in southern states even more serious

ICMR Research: 20 करोड़ भारतीयों में बढ़ा मिला रक्तचाप, दक्षिणी राज्यों की स्थिति और भी गंभीर

Thu, 21 Mar 2024 04:52 AM IST
निर्मल कांत परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Mar 2024 04:52 AM IST
सार

ICMR Research: अध्ययन के मुताबिक, कभी-कभी मापे गए रक्तचाप की व्यापकता विभिन्न जिलों की आबादी में 30.3% से 98.5% तक मिली है। यानी इनके भविष्य में प्री-हाइपरटेंशन से ग्रसित होने की आशंका है। आईसीएमआर ने 18 से 54 साल के कुल 7,43,067 युवाओं के चिकित्सा इतिहास का विश्लेषण किया। इनमें 87.6% महिलाएं व 12.4% पुरुष शामिल थे।

विज्ञापन
ICMR Research: Hypertension increased among 20 crore Indians, situation in southern states even more serious
रक्तचाप की जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम धारणा है कि देश में मधुमेह रोगियों की संख्या अधिक है, मगर चौंकाने वाली खबर यह है कि 20 करोड़ से ज्यादा लोगों में रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला है। यानी इससे 15.90 फीसदी आबादी पीड़ित है। यह संख्या मधुमेह रोगियों से 50 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान व अनुसंधान केंद्र के ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि हर राज्य में रक्तचाप की स्थिति अलग है। उत्तर व दक्षिण भारत में सर्वाधिक लोग रक्तचाप से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कभी-कभी मापे गए रक्तचाप की व्यापकता विभिन्न जिलों की आबादी में 30.3% से 98.5% तक मिली है। यानी इनके भविष्य में प्री-हाइपरटेंशन से ग्रसित होने की आशंका है। परिषद ने 18 से 54 साल के कुल 7,43,067 युवाओं के चिकित्सा इतिहास का विश्लेषण किया। इनमें 87.6% महिलाएं व 12.4% पुरुष शामिल थे।

विज्ञापन

परिवार सर्वेक्षण का अनुमान भी यही
आईसीएमआर के अध्ययन के नतीजे 2019 से 2021 के बीच हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुमान के समान बताए जा रहे हैं। उसमें अनुमान था, 15 वर्ष व उससे अधिक उम्र की 21 फीसदी महिला व 24 फीसदी पुरुषों में उच्च रक्तचाप हो सकता है। 39 फीसदी महिलाओं व 49 फीसदी  पुरुषों में प्री-हाइपरटेंशन का अंदाज है।

शोधकर्ताओं का कहना है, आयु, लिंग, शिक्षा, धन, जीवनशैली, मोटापा व रक्त शर्करा की जांच में ये निष्कर्ष मिले हैं। यह विविधता भरे देश में न सिर्फ बीमारी के क्षेत्रीय प्रसार, बल्कि रोकथाम के लिए जिला व राज्य स्तर पर साक्ष्य-आधारित जरूरत को भी बयां कर रहे हैं।

दक्षिण में ज्यादा खतरा 
केंद्र निदेशक डॉ. प्रशांत माथुर ने बताया, राष्ट्रीय स्तर पर 15.9% आबादी में रक्तचाप स्तर बढ़ा मिला। दक्षिणी राज्यों का आंकड़ा 16.8% है। यह संख्या गंभीर चुनौतियों व तत्काल प्रयासों की जरूरत का संकेत दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed