{"_id":"61d3dc5f13853b3180105f7d","slug":"icmr-approved-tata-medical-omisure-for-omicron-testing-check-rtpcr-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हारेगा: ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना हारेगा: ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
Tue, 04 Jan 2022 11:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:04 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है। 568 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है वहीं 382 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 185 मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की जांच के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने OmiSure किट को मंजूरी दे दी है। OmiSure किट को टाटा मेडिकल (Tata Medical) ने तैयार किया है। बता दें कि आईसीएमआर की तरफ से टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड की TATA MD CHECK RT-PCR Omisure को बीते 30 दिसंबर को ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसकी जानकारी आज मंगलवार को सामने आई है।
विज्ञापन
कैसे करेगी जांच और कितनी देर में रिपोर्ट
ओमीस्योर(Omisure) टेस्ट किट अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट किट के जैसे ही काम करेगी। इस किट से जांच के लिए भी नाक या मुंह से स्वाब लिया जाएगा। फिर केवल 10 से 15 मिनट में जांच की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी जैसा कि अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट में होता है। ओमीस्योर से जांच का तरीका अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट से कुछ भी अलग नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले अमेरिकी टेस्ट किट से हो रही थी ओमिक्रॉन की जांच
इससे पहले देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की जांच के लिए अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर की मल्टिप्लेक्स किट का इस्तेमाल हो रहा था जो कि थोड़ी महंगी भी थी। इसकी कीमत 240 रुपये है।
देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1892 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है। 568 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है वहीं 382 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 185 मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
यहां पढ़ें राज्यवार मामले
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,007 मरीज स्वस्थ भी हुए। लेकिन इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है।