फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IB Case filed against own four officers in the espionage case

आईबी बनाम आईबी: जासूसी मामले में एजेंसी ने अपने ही चार अधिकारियों पर दर्ज किया केस

Fri, 26 Oct 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
IB Case filed against own four officers in the espionage case

सीबीआई के बाद अब आईबी ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। आईबी ने अपने चार जूनियर अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह चारो जूनियर अधिकारी सीबीआई दफ्तर के बाहर घूमते हुए नजर आए थे। जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था।  

विज्ञापन


बता दें कि छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा के 2 जनपथ स्थित सरकारी आवास (सीबीआई हाउस) के बाहर से पकड़े गए चारों आईबी अधिकारियों को दिल्ली पुलिस गुप्त स्थान पर ले गई थी। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। हालांकि अब आईबी ने ही उनपर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जासूसी के आरोप में पकड़े गए आईबी अधिकारियों की पहचान जूनियर इंटेलिजेंस अफसर धीरज कुमार सिंह व अजय कुमार और एसीओ विनीत कुमार गुप्ता व प्रशांत कुमार के रूप में हुई। चारों सीबीआई हाउस के बाहर दो कारों में बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई निदेशक के सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर उन्हें पकड़कर ले गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है। नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना में कॉल की डीडी एंट्री दर्ज की गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस ही मामले की जांच कर रही थी। 


दिल्ली पुलिस ने साधी चुप्पी

मामला बड़े अफसरों का होने के कारण नई दिल्ली पुलिस ने चुप्पी साध ली है। नई दिल्ली के डीसीपी व दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने गुरुवार सुबह ही तुगलक रोड थाना पुलिस और जांच से जुड़े अधिकारियों को हिदायत दे दी थी कि मामले में कोई मीडिया से बात नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed