{"_id":"5c142459bdec22572041fbbb","slug":"ib-and-raw-chiefs-get-six-month-service-extension-due-to-general-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी व रॉ प्रमुखों को आम चुनाव के कारण मिला छह महीने का सेवा विस्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईबी व रॉ प्रमुखों को आम चुनाव के कारण मिला छह महीने का सेवा विस्तार
Sat, 15 Dec 2018 03:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
राजीव जैन, अनिल धस्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के शीर्ष खुफिया संस्थान आईबी के निदेशक राजीव जैन और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव अनिल धस्माना को छह-छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। एक सरकारी आदेश में शुक्रवार को बताया गया कि दोनों के दो-दो साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि आगामी आम चुनाव के कारण प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने दोनों खुफिया प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाया है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र चाहता है कि इन प्रमुख पदों पर नियुक्ति का फैसला नई सरकार करे।
विज्ञापन
1980 बैच के झारखंड के आईपीएस अधिकारी जैन का कार्यकाल 30 दिसंबर को समाप्त हो रहा था, वहीं 1981 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के धस्माना का कार्यकाल 29 को खत्म हो रहा था। वहीं एसीसी ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को फिर से नीति आयोग का सलाहकार नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन