फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ias Pooja Singhal Arrested by ED in Mgnrega Funds Fraud Case News Updates in Hindi

IAS Pooja Singhal : जूनियर इंजीनियर के बयान ने खोली पोल, 19 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला, जानिए घोटाले से गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी

Wed, 11 May 2022 07:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 11 May 2022 07:54 PM IST
सार

आईएएस अफसर पूजा सिंघल वर्तमान में झारखंड सरकार की खनन एवं उद्योग विभाग की सचिव हैं। साल 2000 में महज 21 साल सात महीने की उम्र में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करके रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
Ias Pooja Singhal Arrested by ED in Mgnrega Funds Fraud Case News Updates in Hindi
पूजा सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसके अलावा मनरेगा, कोयला ब्लॉक, खदान, खनिज विभागों में घोटाले का भी आरोप है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पूजा से कई घंटे तक पूछताछ की। अब पूजा को कोर्ट में पेश कर ईडी कस्टडी की मांग करेगी। इस मामले में पूजा के फंसने से लेकर छापेमारी और गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी जानिए...
विज्ञापन


पहले जान लीजिए कौन हैं पूजा सिंघल? 
आईएएस अफसर पूजा सिंघल वर्तमान में झारखंड सरकार की खनन एवं उद्योग विभाग की सचिव हैं। साल 2000 में महज 21 साल सात महीने की उम्र में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करके रिकॉर्ड कायम किया था। इसके बाद झारखंड काडर में तैनाती मिली। यहां कई जिलों में उपायुक्त और डीएम रह चुकी हैं। खूंटी, चतरा, पलामू में उपायुक्त रहते हुए पूजा पर कई गंभीर आरोप लगे। हालांकि, जांच के बाद उन्हें क्लिनचिट भी मिल गई थी। 
विज्ञापन


आईएएस पूजा सिंघल ने दो शादियां की हैं। उनके पहले पति राहुल पुरवार रहे, जो झारखंड कैडर के ही आईएएस अफसर हैं। 12 साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पूजा ने बिहार के बिजनेसमैन अभिषेक झा से दूसरी शादी की। अभिषेक मुजफ्फरपुर, मधुबनी का रहने वाले हैं। अभिषेक ने रांची में एक अस्पताल भी खोल रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कब क्या हुआ और कैसे खुली पूजा की पोल? 

Ias Pooja Singhal Arrested by ED in Mgnrega Funds Fraud Case News Updates in Hindi
पूजा सिंघल - फोटो : अमर उजाला
2010 : खूंटी में पूजा उपायुक्त थीं। 18 सितंबर 2010 को मनरेगा में 10.16 करोड़ की अनियमितता का मामला दर्ज हुआ था। मनरेगा घोटाला उजागर होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसकी जांच का आदेश दिया। हालांकि, यह आदेश कभी एसीबी तक पहुंची ही नहीं। बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने ईडी और एसीबी से हलफनामा मांगा। तब ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूरे मामले में पूजा सिंघल की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, एसीबी ने बताया कि खूंटी में मनरेगा में हुए घोटाले से जुड़ा कोई केस एसीबी जांच के लिए आदेशित नहीं किया गया है।

2011 : मनरेगा घोटाले के मामले में जेई राम विनोद के खिलाफ 16 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसके बाद यह बात सामने आयी कि मनरेगा की योजनाओं का पालन कराने और योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का अधिकार उपायुक्त को ही है। इस दौरान राम विनोद से पूछताछ हुई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं। 

2012 : ईडी ने जांच के दौरान पाया कि पूजा ने 2007 से 2012 के दौरान तीन जिलों के डीएम के रूप में काम करते हुए अपने बैंक खातों में नकद जमा किए गए धन का इस्तेमाल जीवन बीमा योजनाओं की खरीद में किया। ईडी ने 2012 में पूजा के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया। पूजा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की आपराधिक धाराओं के तहत धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

2013-2020 : ईडी ने लगातार घोटाले की जांच की। अलग-अलग लोगों से पूछताछ की और सभी आरोपियों पर नजर बनाए रखी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद 17 जून, 2020 को जूनियर इंजीनियर राम विनोद को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। 

06 मई 2022 : ईडी ने पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा पूजा और अभिषेक के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार समेत उनके करीबियों के यहां भी छापेमारी की। इस दौरान सुमन के घर से 19.31 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ। सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया। 

07 मई 2022 : ईडी ने पूजा सिंघल से जुड़े पांच राज्यों के 25 ठिकानों पर छापा मारा। कई कागजात जब्त किए। 

08 मई 2022 : ईडी ने पूजा को पूछताछ के लिए समन भेजा। 

09-11 मई 2022 : पूजा बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचीं। लगातार  दो दिन तक पूछताछ के बाद तीसरे दिन यानी आज 11 मई की शाम को ईडी ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया।   
 

कहां-कहां छापेमारी हुई और ईडी ने क्या बरामद किया?

Ias Pooja Singhal Arrested by ED in Mgnrega Funds Fraud Case News Updates in Hindi
पूजा सिंघल और अभिषेक झा। - फोटो : अमर उजाला
  1. झारखंड : रांची में पंचवटी रेजिडेंसी, लालपुर के हरिओम टॉवर, बरियातू के पल्स अस्पताल, पूजा सिंघल का सरकारी आवास, दूसरे पति अभिषेक झा के आवास पर, सीए सुमन सिंह के बूटी मोड़ स्थित घर पर
  2. राजस्थान : जयपुर में सहयोगी आरके जैन के ठिकानों पर
  3. पश्चिम बंगाल : कोलकाता में तत्कालीन एंट्री आपरेटर के घर पर
  4. बिहार : मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल के ससुराल में
  5. दिल्ली एनसीआर : पूजा सिंघल के भाई के घर पर
  6. चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन के दूसरे घर : हनुमान नगर में हुई छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये नकदी मिली।

ईडी ने क्या-क्या बरामद किया? 
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन के घर से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी। 
  • 150 करोड़ की अघोषित संपत्ति से संबंधित दस्तावेज। 
  • कागज पर चल रही 20 से ज्यादा शेल कंपनियों के डीड। 
  • मनी लांड्रिंग के जरिए किए गए पैसों के लेनदेन वाली डायरी। 
  • पूजा के बैंक खाते में वेतन के अतिरिक्त करीब 1.43 करोड़ रुपये। इसमें से कथित तौर पर 16.57 लाख रुपए सीए सुमन कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए। 

अब आगे क्या? 

Ias Pooja Singhal Arrested by ED in Mgnrega Funds Fraud Case News Updates in Hindi
पूजा सिंघल - फोटो : अमर उजाला
पूजा को गिरफ्तार करने के बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंकुर दीक्षित कहते हैं, 'कोर्ट में ईडी की तरफ से पूजा की कस्टडी की डिमांड होगी। मामला बड़ा है ऐसे में कस्टडी मिलने की संभावना ज्यादा है। इसके बाद पूजा, उनके पति अभिषेक झा और सहयोगियों से पूछताछ होगी।'

अंकुर बताते हैं, 'मीडिया में एक डायरी के बरामद होने की बात कही जा रही है। अगर इसकी सही से जांच हुई तो इसमें कई सफेदपोश नेता भी फंस सकते हैं। बिना नेताओं के मिलीभगत के इतना बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed