फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Need hour is to prepare more capable pilots, Air Force Chief said on platinum jubilee of FIS

IAF: ज्यादा क्षमतावान विमान चालक तैयार करना समय की जरूरत, एफआईएस की प्लेटिनम जुबली पर बोले वायुसेना प्रमुख

Sun, 05 Nov 2023 05:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 05:34 AM IST
सार

वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमें ज्यादा क्षमतावान व युवा विमान चालक तैयार करने के साथ ही उन्हें बेड़े में जल्द व ज्यादा प्रभावी ढंग से लाना होगा। सीखने के पारंपरिक वातावरण में लंबे वक्त में होने वाली प्रगति से आगे सोचना होगा।

विज्ञापन
IAF Need hour is to prepare more capable pilots, Air Force Chief said on platinum jubilee of FIS
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को कहा कि ज्यादा क्षमतावान और युवा विमान चालक तैयार करना समय की जरूरत है। इसके लिए सीखने के पारंपरिक वातावरण और प्रशिक्षण दोनों ही मौजूदा सीमाओं से आगे ले जाने होंगे। ताम्ब्रम स्थित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल (एफआईएस) की प्लेटिनम जुबली पर वायुसेना स्टेशन में हुए परिसंवाद में उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमें ज्यादा क्षमतावान व युवा विमान चालक तैयार करने के साथ ही उन्हें बेड़े में जल्द व ज्यादा प्रभावी ढंग से लाना होगा। सीखने के पारंपरिक वातावरण में लंबे वक्त में होने वाली प्रगति से आगे सोचना होगा।
विज्ञापन


इसके बजाय विद्यार्थी-केंद्रित मॉडल पर आना होगा, जिसमें सीखना और क्षमता विकास हर व्यक्ति की जरूरतों के अनुसार किया जाए। अब वह समय नहीं रहा, जहां एक ही मॉडल सब पर फिट किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी तकनीक, नए अवसर
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि नई अग्रणी तकनीकों को उड़ान क्षेत्र में अपनाने के साथ ही हमारे लिए नए अवसर सामने आ रहे हैं, इनका फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने ऐसे संगठन की जरूरत बताई जो नई बाहरी जानकारियों का महत्व समझे, उन्हें अपनाए और काम में सफलता के लिए उपयोग करे। इसमें एफआईएस की अहम भूमिका है। इस आयोजन में वायुसेना स्टेशन पर ट्रेनर एयरक्राफ्ट व हेलिकॉप्टरों द्वारा शानदार फ्लाई पास्ट भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed