{"_id":"5d143f1c8ebc3e3cdb332179","slug":"iaf-jaguar-pilot-jettisoned-fuel-tanks-after-one-engines-failed-after-being-hit-by-a-bird","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के 'जगुआर' से टकराया पक्षी, बम और फ्यूल टैंक गिराकर पायलट ने की सुरक्षित लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना के 'जगुआर' से टकराया पक्षी, बम और फ्यूल टैंक गिराकर पायलट ने की सुरक्षित लैंडिंग
Thu, 27 Jun 2019 09:39 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
जगुआर लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। उड़ान के कुछ समय बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया। जिससे विमान का एक इंजन फेल हो गया।
पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान में लगे हुए अतिरिक्त फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को नीचे गिरा दिया। जिसके बाद विमान की अंबाला एयरफोर्स बेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई। विमान से गिराए गए फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान में लगे हुए अतिरिक्त फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को नीचे गिरा दिया। जिसके बाद विमान की अंबाला एयरफोर्स बेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई। विमान से गिराए गए फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 8 जून को गोवा एयरपोर्ट पर भारतीय नौसेना के मिग 29K विमान से गिरे फ्यूल टैंक के कारण कुछ समय के लिए विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा था। बताया गया था कि उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खामियों के कारण पायलट को फ्यूल टैंक को गिराना पड़ा था।IAF Sources: An IAF Jaguar pilot jettisoned fuel tanks of his aircraft after one of the engines failed after being hit by a bird, pilot managed to land back safely at the Ambala air base. Small practice bombs jettisoned by his aircraft have also been recovered. pic.twitter.com/tXG3x1MDqR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 27, 2019
क्या होता है फ्यूल टैंक (ड्रॉप टैंक)
प्रत्येक विमान में ईंधन भरने की एक निश्चित क्षमता होती है। उनकी इसी क्षमता को बढ़ाने के लिए विमानों में बाहर से अतिरिक्त फ्यूल टैंक (ड्रॉप टैंक) जोड़े जाते हैं। इससे विमान के उड़ान भरने की क्षमता में वृद्धि होती है। आपात स्थिति में पायलट जब चाहे तब इस अतिरिक्त फ्यूल टैंक को विमान से अलग कर सकता है।