फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF inducts specialist vehicles for airbase security against terror attacks like the Pathankot Airbase

तैयारी : अब पठानकोट जैसे एयरबेसों पर आतंकी हमलों को नाकाम करेगा बुलेटप्रूफ वाहन

Wed, 14 Apr 2021 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 03:46 AM IST
सार

  • वायुसेना में शामिल हुए हल्के बुलेटप्रूफ वाहन, एके-47 की गोलियों और ग्रेनेड हमलों को करेगा बेअसर

विज्ञापन
IAF inducts specialist vehicles for airbase security against terror attacks like the Pathankot Airbase
बुलेटप्रूफ वाहन - फोटो : ani

विस्तार

पठानकोट जैसे देश के सभी हवाई सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमलों को नाकाम करने के लिए भारतीय वायुसेना ने कमर कस ली है। वायुसेना ने अपने हवाई ठिकानों पर ऐसे खास वाहन को सेवा में लगाया है, जो गोलीबारी और ग्रेनेड हमलों से मुकाबला कर सकेगा।

विज्ञापन


वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों को सेवा में लगाया गया है और इन्हें हवाई ठिकानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि आतंकी हमलों को नेस्तनाबूद करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


छह टन के इस वाहन को इस तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है कि इसका इंजन सामने और बगल की ओर से नजर नहीं आएगा। साथ इस पर आसानी से निशाना भी नहीं लगाया जा सकेगा। इस वाहन को 6 मिमी मोटी बख्तरबंद सुरक्षा और 40 मिमी विंडशील्ड से लैस करके सुरक्षा प्रदान की गई है, जो घातक एके-47 और स्नाइपरों के राइफल से निकली गोलियों को झेल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन पूरी तरह बख्तरबंद होगा, जो हथियारों के हमले में कवच का काम करेगा। साथ ही इस पर सवार बंदूकधारी आसानी से दुश्मन पर निशाना लगा सकेगा। वाहन की अधिकतम रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटे तक होगी और चपटे टायरों के जरिये तेजी से दौड़ सकेगी।

वाहन पर छह कमांडो का दस्ता
ऐसे वाहनों पर सुरक्षा के लिए छह कमांडो का दस्ता या फिर त्वरित प्रतिक्रिया टीम सवार रहेगी। वहीं, इसके पीछे की तरफ कई और लोग आ सकते हैं। गौरतलब है कि दो जनवरी, 2016 को चार आतंकियों ने पठानकोट एयर बेस पर रात को हमला कर दिया था। आतंकी मारे गए थे और उनके मिशन को नाकाम कर दिया गया था, मगर सुरक्षा बल के सात जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों का मकसद बेस पर स्थित लड़ाकू हेलीकॉप्टर और विमानों को नष्ट करना था।


सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन स्थल पर पहुंच सकेंगे जवान
इस खास वाहन को इस्तेमाल देश के नक्सल प्रभावित इलाकों और आंतक से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में किया जा सकता है। इससे ऑपरेशन में कमांडो को सुरक्षा मिलेगी और वे दुश्मनों का सामना बिना जोखिम के कर सकेंगे। साथ ही जवान सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन स्थल पर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed