फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Garud commando suicide by shooting self on duty gujarat kutch air force station

IAF: वायुसेना के गरुड़ कमांडो ने ड्यूटी पर की आत्महत्या, सामने आयी ये वजह

Sat, 18 Nov 2023 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महतो झारखंड का निवासी था और भारतीय वायुसेना में बतौर गरुड़ कमांडो भुज एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात था। मृतक जवान अपनी मां की तबीयत खराब रहने से भी तनाव में था।

विज्ञापन
IAF Garud commando suicide by shooting self on duty gujarat kutch air force station
गरुड़ कमांडो (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय वायुसेना की स्पेशल फोर्स यूनिट के एक कमांडो ने गुजरात के कच्छ स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना 16 नवंबर की है और आत्महत्या करने वाला कमांडो नाइट ड्यूटी पर तैनात था। मृतक की पहचान योगेश कुमार महतो (23 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी था। 
विज्ञापन


भुज के डिविजन पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर डीजे ठाकोर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने वाला जवान आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। साथ ही कुछ अन्य भी दिक्कतें थी, जिनके चलते जवान ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महतो झारखंड का निवासी था और भारतीय वायुसेना में बतौर गरुड़ कमांडो भुज एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात था। मृतक जवान अपनी मां की तबीयत खराब रहने से भी तनाव में था।
विज्ञापन


महतो की नाइड ड्यूटी लगी हुई थी, जहां उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। इसके बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गरुड़ यूनिट एयरफोर्स की स्पेशल यूनिट है, जिस पर वायुसेना के अहम एयर बेस या एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मा है। साथ ही गरुड़ कमांडो आतंकी रोधी अभियानों में भी शामिल होते हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाला जवान लीडिंग एयरक्राफ्ट्समैन के पद पर था और स्पेशल यूनिट का हिस्सा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed