{"_id":"58cc58f54f1c1b285a32aebf","slug":"i-will-not-be-advisor-of-rahul-gandhi-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का सलाहकार नहीं बनूंगा : अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का सलाहकार नहीं बनूंगा : अमित शाह
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि वह कभी भी राहुल गांधी को सलाह देना पसंद नहीं करेंगे। हाल के चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि यदि उन्हें राहुल गांधी को सलाह देने को कहा जाए तो ऐसा करेंगे। इस पर अमित शाह ने कहा ‘मैं इस काम को कभी स्वीकार नहीं करूंगा।’ शाह एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
शाह से पूछा गया कि जब तक कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथों में है, तब तक उन्हें और प्रधानमंत्री मोदी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पर शाह ने कहा कि ‘हम अपने विरोधियों की कमजोरी पर निर्भर नहीं हैं।’ शाह के शुरुआती करियर स्टॉक ब्रोकर के दौरा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पैसा तो मैंने ठीक ठाक कमाया था।
उन्होंने मोदी और खुद के रिश्ते के बारे में कहा कि हमारा रिश्ता वैसा ही है जैसा एक प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल के अध्यक्ष का होना चाहिए। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि पार्टी प्रदेश के नाम से बीमारू राज्य का टैग हटाएगी। शाह ने कहा कि भारत में केवल बेहतर प्रदर्शन की राजनीति ही काम करेगी।