{"_id":"585971af4f1c1b8e03e3972d","slug":"i-t-raid-bjp-leader-sushil-vaswani-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबपति भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरबपति भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने के मामले में आयकर विभाग ने मंगलवार को भाजपा नेता व आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी के ठिकानों पर छापे मारे। वासवानी के खिलाफ करोड़ों के काले धन को सफेद करने की शिकायतें थीं। आरोप है कि महानगर सहकारी बैंक नामक इस संस्था को नोट बदलने में इस्तेमाल किया गया। इस बैंक में उनकी पत्नी अध्यक्ष हैं। भाजपा के कई बड़े नेता भी बैंक से जुड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें सुबह छह बजे ही वासवानी के भोपाल में बैरागढ़ स्थित घर और होटल पर छापा मारने पहुंचीं। आयकर विभाग की एक टीम वासवानी के खाते को खंगालने के लिए बैंक भी पहुंची। दिन भर छानबीन की कार्रवाई चलती रही।
आयकर विभाग ने अधिकृत तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वासवानी के खिलाफ पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोटों को बड़े पैमाने पर बदलने का आरोप है। आयकर की जांच का फोकस भी यही है। हालांकि वासवानी के पास करोड़ों की संपत्ति का भी पता चला है। इसमें भोपाल और आसपास बेशकीमती जमीनें, मकान, होटल और कार का शोरूम वगैरह शामिल हैं।