फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I am sure that Priyanka will fulfil the promises she made to the people of Wayanad- Robert Vadra

Politics: 'वायनाड के लोगों से किया वादा पूरा करेंगी प्रियंका', रॉबर्ट वाड्रा बोले- सरकार सुने किसानों की मांग

Sun, 08 Dec 2024 03:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं हमेशा चाहता था कि प्रियंका संसद की सदस्य बनें। वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
I am sure that Priyanka will fulfil the promises she made to the people of Wayanad- Robert Vadra
रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की तरफ से तमाम मुद्दे संसद के शीतकालीन सत्र के साथ तमाम राज्यों में उठाए जाए रहे हैं। वहीं भाजपा और केंद्र सरकार से अब कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कई सवाल पूछे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने सबसे पहले प्रियंका गांधी बारे में कहा, 'मुझे यकीन है कि प्रियंका वायनाड के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगी। मैं हमेशा चाहता था कि प्रियंका संसद की सदस्य बनें... मुझे यकीन है कि प्रियंका उन मुद्दों को उजागर करेंगी जिन्हें भाजपा ने छिपाया है'।
विज्ञापन

 

किसानों की मांगें सुने सरकार- रॉबर्ट वाड्रा
वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'सरकार को उनकी मांगों को सुनना चाहिए और उनकी मदद करने का कोई रास्ता निकालना चाहिए। अगर हरियाणा के किसान विरोध कर रहे हैं, तो सरकार उस राज्य में इतने बड़े बहुमत से कैसे जीत गई?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईवीएम से लोगों का भरोसा उठा- रॉबर्ट वाड्रा
जबकि ईवीएम विवाद पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'लोगों का ईवीएम पर से भरोसा उठ गया है। वे हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों के नतीजों से हैरान हैं... आगे बढ़ते हुए, चुनावों के लिए बैलेट पेपर जैसे किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।'
 

इंडिया गठबंधन एक मजबूत विपक्ष- रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन और एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर कहा, 'इंडिया गठबंधन एक मजबूत विपक्ष है जिसकी देश को जरूरत थी। अगर गठबंधन मजबूत रहा तो वे हर राज्य में बीजेपी को हरा सकते हैं... इंडिया गठबंधन के सभी नेता मजबूत हैं और जो भी नेता इसमें से उभरेगा वह देश की प्रगति के लिए अच्छा होगा'।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed