प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या के खिलाफ जारी किया समन
- माल्या ने ट्विटर अकाउंट में कहा है कि वह भगोड़ा नहीं हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हैं।
- माल्या ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारतीय सांसद हूं, मैं देश की न्याय व्यवस्था की इज्जत करता हूं। हमारी न्यायिक प्रणाली सम्मान के योग्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईडी ने आईडीबीआई बैंक से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के मामले में यह समन जारी करते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है। इससे पहले माल्या ने मीडिया में लगातार आ रही खबरों के बाद ट्वीट कर सफाई दी भी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारी हैं, भगोड़ा नहीं हैं।
शुक्रवार को माल्या ने ट्वीट कर कहा कि मैं एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हूं। इसलिए मैं भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी यात्रा कर सकता हूं। भारत से भागा नहीं हूं और न ही मैं भगोड़ा हूं।
I am an international businessman. I travel to and from India frequently. I did not flee from India and neither am I an absconder. Rubbish.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 10, 2016
कांग्रेस के निशाने पर सरकार
किंगफिशर बीयर से अपनी किस्मत बनाने वाले विजय माल्या ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा है। जिसका भुगतान अभी नहीं किया गया है। इसी की वसूली के बीच माल्या ने पिछले हफ्ते देश छोड़ दिया। वह चुपचाप देश छोड़कर फरार हो गए। हालांकि माल्या के देश छोड़कर भागने के बाद जहां देश की सियासत गरमाई हुई।
कांकांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे को कटघरे में खड़े कर रहे हैं। वहीं सीबीआई भी माल्या को तलाश रही है। इस बीच माल्या ने ट्वीट करके कहा कि मैं भारतीय सांसद हूं, मैं देश की न्याय व्यवस्था की इज्जत करता हूं। हमारी न्यायिक प्रणाली सम्मान के योग्य है। लेकिन मीडिया ट्रायल नहीं होने की अपील भी की।
As an Indian MP I fully respect and will comply with the law of the land. Our judicial system is sound and respected. But no trial by media.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 10, 2016
बता दें कि देशभर के कई बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस की स्थिति में सुधार के लिए करीब नौ हजार करोड़ से ज्यादा का लोन दिया था। अब ये बैंक इसी लोन की वसूली चाहते हैं, जिसके लिए वह परेशान हैं।
बता दें कि माल्या का मामला गुरुवार को संसद में भी उठाया गया। विपक्ष ने मोदी सरकार पर माल्या को भगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्यसभा सांसद को सरकार ने भगाया। हालांकि सरकार ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि माल्या ने यूपीए सरकार के दौरान नौ हजार करोड़ का लोन लिया।