फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hydro Engineering College will open in Himachal

हिमाचल में खुलेगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज

Sat, 30 Jul 2016 03:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
Hydro Engineering College will open in Himachal
इंजीनियरिंग कालेज

जल विद्युत के क्षेत्र में आने वाले समय में भारी संख्या में अभियंताओं की जरूरतों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को इस दिशा में हिमाचल प्रदेश की सरकार, विद्युत मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी एनटीपीसी व एनएचपीसी के बीच समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


करार के मुताबिक एनटीपीसी व एनएचपीसी पहले चरण में 37.5-37.5 करोड़ रुपये का योगदान देंगी। एनटीपीसी व एनएचपीसी दूसरे चरण में 25 करोड़ रुपये का योगदान देंगी। कॉलेज के संचालन खर्च के लएि एनटीपीसी व एनएचपीसी पांच साल के लिए पांच करोड़ रुपये देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की स्थापना के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार बिलासपुर के बादला इलाके में जमीन की पहचान कर चुकी है। इस जमीन को कॉलेज की स्थापना के लिए बनाई गई सोसायटी को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।


हाइड्रो कॉलेज हिमाचल प्रदेश टेक्नीकल विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त होगा। कॉलेज की प्रशासनिक समिति में एनटीपीसी, एनएचपीसी, विद्युत मंत्रालय के सदस्य होंगे। शुक्रवार को इस मौके पर विद्युत मंत्रालय, एनटीपीसी व एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारीगण भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed