{"_id":"603718e18ebc3ee947540e78","slug":"hyderabad-teen-who-faked-abduction-rape-attempt-about-two-weeks-ago-died-by-suicide-telangana-police-sleeping-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: अपने अपहरण और दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: अपने अपहरण और दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा ने की आत्महत्या
Thu, 25 Feb 2021 08:56 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में कुछ ऑटो चालकों द्वारा अपहरण और दुष्कर्म किए जाने की कहानी गढ़ने वाली 19 साल की फार्मेसी छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। यह कदम उसने झूठी कहानी बनाने के लगभग दो हफ्ते बाद उठाया है। तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि युवती अपने चाचा के हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित घर पर बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10:45 बजे युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घाटसेकर के पुलिस निरीक्षक एन चंद्र बाबू ने कहा, 'परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह अवसाद (डिप्रेशन) में थी और उसने नींद की गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था।'
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी कहा कि संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मृतका के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि पिछले 24 घंटों में उसने खुद को मारने का यह दूसरा प्रयास किया था। बाबू ने कहा, 'प्रथम दृष्टया, यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगता है। हमने पोस्टमार्टम करवा लिया है और विसरा के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रहे हैं। फोरेंसिक जांच के बाद ही हम मौत के असल कारण का खुलासा कर पाएंगे।'
विज्ञापन
अपने अपहरण और दुष्कर्म की गढ़ी थी झूठी कहानी
19 वर्षीय छात्रा ने दावा किया था कि जब वह कॉलेज से वापस आ रही थी तो 10 फरवरी को कुछ ऑटो चालकों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उससे दुष्कर्म किया।
उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि जिस ऑटो में वह जा रही थी उस चालक ने बार बार आग्रह करने के बावजूद वाहन नहीं रोका और वह तेज गति से वाहन चलाने लगा। उसकी मां ने कुछ पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कथित अपहरण की सूचना दी और बाद में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद वह पुलिस को अर्द्धविक्षिप्त अवस्था में एक स्थान पर मिली थी। हालांकि बाद में यह बात सामने आई कि महिला का बयान झूठा था क्योंकि न तो दुष्कर्म हुआ और न ही हमला किया गया। महिला ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया था कि जब पुलिस ने उसका पता लगा लिया तो उसने अपहरण का नाटक रचा।