{"_id":"6ab9e8f31c4a51e39903c571","slug":"hyderabad-shamshabad-cab-driver-alleged-woman-harassment-attempt-to-rob-rs-60000-near-tondupalli-toll-plaza-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: शमशाबाद में कैब चालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: शमशाबाद में कैब चालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 28 Sep 2026 09:41 AM IST
देवेश त्रिपाठी
एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:41 AM IST
सार
हैदराबाद आने के लिए जडचेरला से टैक्सी में सवार हुई 38 वर्षीय महिला ने शमशाबाद के पास चालक पर कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, टोंडुपल्ली टोल गेट पार करने के बाद चालक ने रास्ते में वाहन रोका और बाद में कोथवालगुडा सर्विस रोड के पास महिला को कथित तौर पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
जडचेरला से हैदराबाद आ रही महिला से कथित बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
विस्तार
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में शमशाबाद के पास एक कैब चालक पर 38 वर्षीय महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसके 60 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
एफआईआर के अनुसार, महिला 26 सितंबर को शाम करीब छह बजे जडचेरला से हैदराबाद आने के लिए टैक्सी में सवार हुई थी। उसके पास 60 हजार रुपये नकद थे। शमशाबाद पहुंचने पर चालक ने गच्चीबोवली जाने के लिए 50 रुपये अतिरिक्त देने को कहा। महिला इसके लिए तैयार हो गई।
टोल गेट पार होने पर की बदसलूकी
महिला के मुताबिक, टोंडुपल्ली टोल गेट पार करने के बाद चालक ने ओआरआर सर्विस रोड पर मेडप्लस मेडिकल शॉप के पास गाड़ी रोकी। उसने वहां दवा खरीदी। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे चालक ने कोथवालगुडा सर्विस रोड के पास फिर से गाड़ी रोकी।
विज्ञापन
एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि चालक ने उसे पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो चालक मौके से फरार हो गया। वह महिला के 60 हजार रुपये वाली गाड़ी को वहीं छोड़ गया।
आरोपी कैब चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस
शिकायत के अनुसार, महिला ने घटना के दौरान वाहन से बाहर निकलकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी थी। शुरुआती जानकारी में चालक पर महिला को सुनसान इलाके की ओर ले जाने और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि अगर वह चालक को दोबारा देखेगी तो उसकी पहचान कर सकती है।
26 सितंबर की रात 11:45 बजे मिली शिकायत के आधार पर आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धाराओं 74, 318(4) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई एच. किशनजी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी कैब चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।